कोलकाता : हाई कोर्ट के जस्टिस तीर्थंकर घोष ने डायमंड हार्बर के बहुचर्चित अभियुक्त व टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी के बाबत रिपोर्ट तलब किया है। डायमंड हार्बर के एसीजेएम को हर पखवाड़े पर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
एसीजेएम को अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि जहांगीर खान की पत्नी शकीरा बीवी के खिलाफ दायर मामले क्या सामान्य तरीके से चल रहे हैं। इसके साथ ही क्या किसी अवांछित घटना की संभावना तो नहीं है। एडिशनल एडवोकेट जनरल की तरफ से रिपोर्ट दाखिल करने के बाद जस्टिस घोष ने यह आदेश दिया। हाई कोर्ट के आदेश पर डीआईजी लीगल ने यह रिपोर्ट दाखिल की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक शकीरा बीवी के खिलाफ सात मामले चल रहे हैं। जबकि उसके पति जहांगीर खान के खिलाफ 32 मामले चल रहे हैं।