टॉप न्यूज़

विधायकों के अटेंडेंस पर रिपोर्ट कार्ड होने लगा तैयार

उपस्थिति के आधार पर किसी को मिल सकता है पुरस्कार तो किसी को चेतावनी

कोलकाता : विधानसभा में विधायकों की उपस्थिति अधिक से अधिक हो, इसके लिए तृणमूल परिषदीय दल की तरफ से बार-बार पार्टी विधायकों से कहा जाता है। सीएम ममता बनर्जी ने भी पहले कहा था कि जिस विधायक की अधिक उपस्थिति होगी उन्हें प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कृत भी किया जायेगा। उपस्थिति के आंकड़े प्रकाशित करने का निर्णय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर लिया गया। अब इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विधानसभा सूत्रों ने बताया कि विधायकों के अटेंडेंस पर रिपोर्ट कार्ड तैयार होने लगा है। सूत्रों ने बताया कि इसे सीएम को भेजा जा सकता है। विधानसभा ऑफिस ने विधानसभा की उपस्थिति देखकर एक मसौदा रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट पर स्पीकर जल्द ही हस्ताक्षर कर सकते हैं। उपस्थिति के मामले में सबसे आगे वाले को प्रोत्साहन तथा उपस्थिति सबसे कम वालों को चेतावनी दी जा सकती है। स्पीकर बिमान बनर्जी पहले भी कई बार विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों की कम उपस्थिति पर असंतोष जता चुके हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि जब मुख्यमंत्री विधानसभा में मौजूद होती हैं, तो उस दिन उपस्थिति तुलनात्मक रूप से ज्यादा होती है। फिर, जिन दिनों विशेष विधेयक या महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा रहे होते हैं, उन दिनों भीड़ बढ़ जाती है। अन्य दिनों में सत्र हॉल भरा नहीं होता। अब इस पर रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रहा है।

मुख्य बिंदु:

तृणमूल कांग्रेस द्वारा बार-बार विधायकों को उपस्थिति बढ़ाने की सलाह।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर रिपोर्ट कार्ड की प्रक्रिया शुरू।

विधानसभा ऑफिस ने उपस्थिति के आधार पर रिपोर्ट का मसौदा लगभग तैयार किया।

स्पीकर बिमान बनर्जी कर सकते हैं रिपोर्ट पर हस्ताक्षर।

सबसे अधिक उपस्थिति वाले विधायकों को मिलेगा पुरस्कार।

सबसे कम उपस्थिति वाले विधायकों को दी जाएगी चेतावनी।

SCROLL FOR NEXT