हावड़ा : हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र के लिलुआ इलाके में खराब सड़कों की मरम्मत की गयी। दरअसल बाली पालिका और केएमडीए की ओर से पहले ही 76 सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया गया था जो अब भी जारी है। इसमें लिलुआ का देवी मंदिर लेन, पटुवापाड़ा, एन. एस. रोड और मीरपाड़ा की सड़काें की मरम्मत करायी जा रही है। यह कार्य चुनाव की घोषणा से पहले से ही जारी है। इसके साथ ही इलाके में गदंगी को भी लगातार साफ किया जा रहा है। इसे लेकर तृणमूल उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने कहा कि पहले की योजना पथश्री के तहत कार्य जारी है। इलाके में फैली गंदगी और कचरों को भी साफ किया ज रहा है, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।