टॉप न्यूज़

बंगाल में निवेश प्रस्तावों को लेकर सीएम शुभेंदु से मिले रिलायंस के अधिकारी

sabita

कोलकाता : रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर राज्य में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास और परियोजनाओं के विस्तार पर चर्चा की। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बैठक में छह क्षेत्रों में संभावित निवेशों पर चर्चा हुई। इनमें डेटा सेंटर और कृत्रिम मेधा (एआई) क्लाउड सेवाएं, अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन, कोयला गैसीकरण, फूड पार्क, सड़क अवसंरचना और बहु-विशेषज्ञता वाला अस्पताल शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पश्चिम बंगाल में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, सीएम के प्रमुख सलाहकार डॉ. सुब्रत गुप्ता और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बैठक में 6 क्षेत्रों में संभावित निवेशों पर चर्चा हुई। इनमें डेटा सेंटर और कृत्रिम मेधा (एआई) क्लाउड सेवाएं, अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन, कोयला गैसीकरण, फूड पार्क, सड़क अवसंरचना और बहु-विशेषज्ञता वाला अस्पताल शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि राजारहाट स्थित सिलिकॉन वैली हब में रिलायंस के डेटा सेंटर पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। बैठक में दीघा में अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन, उत्तर बंगाल में फूड पार्क और देवचा-पचामी कोयला परियोजना में कंपनी की संभावित भागीदारी पर भी चर्चा हुई।

SCROLL FOR NEXT