बंगाल की वरिष्ठ मंत्री डॉ. शशि पांजा 
टॉप न्यूज़

‘रेखा जी पहले दिल्ली संभालिए’

शशि पांजा का रेखा गुप्ता पर पलटवार

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बयानों पर बंगाल की वरिष्ठ मंत्री डॉ. शशि पांजा ने पलटवार किया है। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया। बंगाल की वरिष्ठ मंत्री डॉ. शशि पांजा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयानों पर कड़ा पलटवार किया। शशि पांजा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती हैं, लेकिन राजधानी में हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने सरिता विहार की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 33 वर्षीय महिला और उनकी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव बैग में भर दिए गए। दिल्ली में महिला सुरक्षा की क्या हालत है यह सभी के सामने है। उन्होंने दावा किया कि जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोग गायब हुए जिनमें अधिकतर लड़कियों के लापता होने की खबरें सामने आईं और पूछा कि इस दिशा में रेखा गुप्ता जी आप दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं और आपने क्या कदम उठाया है। बंगाल में आकर बड़ी बड़ी भाषण दे रही हैं। यहां नारी सुरक्षित हैं और उनका भविष्य भी उज्ज्वल है। शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के दौरान बंगाल आते हैं। दिल्ली में क्यों बलास्ट हुआ। यह गृह मंत्री से आप पूछें इसके लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने क्या कदम उठाया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा, आप AQI का मतलब नहीं समझती हैं। दिल्ली में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आपकी झूठी बातों को आपके सामने ही एकस्प्रोज कर रहे हैं।

आंकड़ों के साथ जवाब

शशि पांजा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बंगाल की स्थिति को अन्य राज्यों से बेहतर बताया

कुल अपराध मामलों (IPC + SLL) में पश्चिम बंगाल 15वें स्थान पर है।

कुल अपराध दर में बंगाल 28वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर बताई गई है।

शिशु मृत्यु दर (IMR) में बंगाल 16वें स्थान पर है और छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम तथा ओडिशा से बेहतर स्थिति में है।

मातृ मृत्यु दर (MMR) में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और असम शामिल बताए गए हैं।

बाल विवाह के मामलों में असम को शीर्ष पर बताया गया है।

अपने बयान के अंत में पांजा ने कहा कि किसी अन्य राज्य की आलोचना करने से पहले अपने राज्यों के हालात ठीक कीजिए।

SCROLL FOR NEXT