मेरठ में कार्यक्रम में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 
टॉप न्यूज़

कांग्रेस नंगा हो गई हैः AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस नंगा हो गई है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना करने के लिए आभार भी जताया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस नंगा हो गई है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना करने के लिए आभार भी जताया।

मेरठ मेट्रो और नमो भारत की नई लाइनों को देश को समर्पित करने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इमैक्ट समिट हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए, लेकिन ये समिट भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए... इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय बेशर्मी कर रहे। और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।

राहुल गांधी का नाम लिये बिना तंज

पीएम ने बिना राहुल गांधी का नाम लिये कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आपलोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम ने आगे कहा कि दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। क्योंकि उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है... उनको भारत की युवाशक्ति में उम्मीद दिखती है। आज दुनिया को लगता है कि भारत वो ताकत है, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकती है।

कांग्रेस-सपा शासन में यूपी में विकास नहीं

पीएम ने कहा कि कांग्रेस-सपा की जब दिल्ली में सरकार थी, तब ये सब संभव ही नहीं था। क्योंकि तब इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स घोटालों में ही गुम हो जाते थे। हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया। क्योंकि भाजपा की प्राथमिकता देश का विकास है, देशवासियों की सुविधा और समृद्धि है।आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई सारे शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची... क्योंकि भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है।

SCROLL FOR NEXT