टॉप न्यूज़

शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती जल्द : शुभेंदु

शिक्षक दिवस पर स्कूल भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान

SSC भर्ती में पारदर्शिता, वाइवा के अंक होंगे सीमित

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षण व्यवस्था को सुधारने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों का होना बेहद जरूरी है, इसलिए स्कूल की घंटी बजाने से लेकर साइकिल स्टैंड संभालने तक के सभी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न बचे।

सिलेबस से टाटा का विवादित टॉपिक हटाने का ऐलान

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए SSC को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मौखिक परीक्षा यानी वाइवा-वोस में 5 से ज्यादा अंक बिल्कुल न दिए जाएं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने स्कूल पाठ्यक्रम में बदलाव की अपनी योजना को दोहराते हुए यह भी ऐलान किया कि छात्रों के सिलेबस से 'टाटा के बाहर जाने' से जुड़े विवादित टॉपिक को हटाया जा रहा है, ताकि शिक्षा का माहौल पूरी तरह सकारात्मक और उपयोगी बन सके। सरकार की इस पहल से लंबे समय से चली आ रही नियुक्तियों की मांग पूरी होगी और शैक्षणिक संस्थानों की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।

SCROLL FOR NEXT