टॉप न्यूज़

राज्य की लाइब्रेरी में 1,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती

2,500 पुस्तकालयों में 2,953 पद खाली

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के पुस्तकालयों में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए अब लंबा इंतजार खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। मास एजुकेशन एंड लाइब्रेरी डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले सरकारी संस्थानों में रोजगार के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। लंबे समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहद राहत भरी खबर है क्योंकि विभाग ने अब खाली पदों को भरने की आधिकारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

राज्य में संचालित हैं 2,500 लाइब्रेरी

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में इस समय लगभग 2,500 सरकारी लाइब्रेरी संचालित हैं। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर लाइब्रेरी नेटवर्क होने के बावजूद लंबे समय से स्टाफ और कुशल कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई थी, जिसके कारण पुस्तकालयों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मास एजुकेशन एंड लाइब्रेरी विभाग के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के कुल 2953 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन रिक्तियों के कारण पुस्तकालयों का कामकाज और रखरखाव बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने आखिरकार इन सभी खाली पदों को भरने की पुख्ता रूपरेखा तैयार कर ली है ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

पहले चरण में भरे जाएंगे 1,000 पद

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं, जिसके तहत पहले चरण में कुल 1,000 खाली पदों पर योग्य युवाओं की सीधी बहाली की जाएगी। सरकार के इस महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम से न केवल पुस्तकालय प्रणाली में सुधार आएगा, बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए और सुनहरे अवसर भी खुलेंगे।

SCROLL FOR NEXT