टॉप न्यूज़

रणवीर सिंह कांतारा विवाद में देंगे संशोधित माफीनामा

कर्नाटक हाईकोर्ट में नई माफी दाखिल करने को तैयार, शिकायतकर्ता की आपत्ति के बाद फैसला

Bishakhaa Tiwari

कांतारा विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 के दौरान फिल्म कांतारा 2 के एक सीन की नकल करने पर उनके खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में रणवीर सिंह ने पहले माफीनामा दाखिल किया था, लेकिन शिकायतकर्ता ने उस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि माफी में सच्ची पछतावे की भावना नहीं दिखती।

सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता से चर्चा के बाद एक संशोधित माफीनामा दाखिल किया जाएगा। अभिनेता अब इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं और अपने माफी के शब्दों पर दोबारा विचार करने के लिए तैयार हैं। कोर्ट को यह भी बताया गया कि नया माफीनामा जल्द जमा किया जाएगा।

इस बीच रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और वर्ल्डवाइड 1680 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब फिल्म पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को चुनौती देने की तैयारी में है।

SCROLL FOR NEXT