टॉप न्यूज़

रणवीर सिंह को जान की धमकी के साथ बड़ी रकम की मांग, पुलिस ने बताया किस गैंग का हाथ

10 करोड़ रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी वाला मैसेज रणवीर सिंह को नहीं आया है, बल्कि उनके सहायक के पास व्हाट्सऐप पर व्वॉयस मैसेज के रूप में आया है। पुलिस ने रणवीर के सहायक का बयान दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू की है।

Narendra Kumar Singh

मुंबईः ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के अभिनेता रणवीर सिंह से रंगदारी की मांग की गई है, वह भी 10 करोड़ की। रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। बड़ी बात कि यह धमकी भारत के किसी हिस्से से नहीं बल्कि सीधे अमेरिका से आई है। धमकी देना वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य समझा जा रहा है।

पिछले दिनों सिंघम सीरीज के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की गई थी। उसका मकसद भी पैसे की मांग ही थी। इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। मुंबई पुलिस ने शूटर समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को अभी लोग भूले भी नहीं हैं कि बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता रणवीर सिंह के पास अब धमकी आ पहुंची है। 10 करोड़ रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी वाला मैसेज रणवीर सिंह को नहीं आया है, बल्कि उनके सहायक के पास व्हाट्सऐप पर व्वॉयस मैसेज के रूप में आया है। पुलिस ने रणवीर के सहायक का बयान दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू की है।

मुंबई पुलिस को अमेरिकी जांच अधिकारियों के जरिये पता चला है कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया है, वह हैरी बॉक्सर का है। यह भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जाता। मुंबई पुलिस मामले में और जानकारी इकट्ठा कर रही है, लेकिन इधर रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह से पहले दबंग सुपरस्टार सलमान खान के घर को निशाना बनाकर भी गोलीबारी की गई थी। कई बार धमकियां भी दी जा चुकी हैं। एक के बाद एक धमकियों से बॉलीवुड में चिंता देखी जा रही है। मुंबई पुलिस पर इसे रोकने के लिए काफी दबाव है।

SCROLL FOR NEXT