टॉप न्यूज़

पीएम के उद्घाटन से पहले धधकी राजस्थान रिफाइनरी, 24 घंटे पहले लगी भीषण आग

CDU यूनिट में लगी आग, काले धुएं के गुबार; कोई हताहत नहीं, PM मोदी करने वाले थे उद्घाटन

राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में प्रधानमंत्री Narendra Modi के उद्घाटन से ठीक 24 घंटे पहले भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं के घने गुबार छा गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग रिफाइनरी की CDU (क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट) सेक्शन में लगी। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

यह रिफाइनरी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) और राजस्थान सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है और इसे देश का पहला ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स माना जाता है।

इस प्रोजेक्ट की आधारशिला 22 सितंबर 2013 को Sonia Gandhi ने रखी थी, उस समय राज्य में Ashok Gehlot की सरकार थी। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने 16 जनवरी 2018 को इस प्रोजेक्ट को दोबारा लॉन्च किया और इसकी लागत बढ़ाकर 43,129 करोड़ रुपये कर दी गई।

यह रिफाइनरी भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली है, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू उत्पादन बढ़ेगा।

साथ ही, यहां से निकलने वाले पेट्रोकेमिकल उत्पाद जैसे पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीएथिलीन, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडीन क्षेत्र में नई इंडस्ट्रीज के विकास को बढ़ावा देंगे। इससे प्लास्टिक, ऑटोमोबाइल, कृषि पाइप, पैकेजिंग, मेडिकल उपकरण और केमिकल उद्योगों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

यह प्रोजेक्ट राजस्थान को वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग का एक उभरता हुआ हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

SCROLL FOR NEXT