टॉप न्यूज़

कोलकाता समेत बंगाल में बारिश का अलर्ट, कालबैशाखी से मिलेगी राहत

अगले तीन दिन दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना, बुधवार को तेज हवा और आंधी का अनुमान

कोलकाता : कोलकाता में सोमवार शाम से हल्की बारिश शुरू होने के बावजूद दिन में तेज गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूरे पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ तेज हवा और कालबैशाखी की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दक्षिण बंगाल में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, हालांकि बारिश की मात्रा धीरे-धीरे कम हो सकती है।

मंगलवार को पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और उत्तर 24 परगना समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शाम के समय बारिश शुरू हो सकती है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भी बारिश की संभावना अधिक है। वहीं कोलकाता में सुबह के समय तेज गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि शाम के समय गरज के साथ बारिश और आंधी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

SCROLL FOR NEXT