हैदराबाद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। शाह यहां जनसभा में कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगायी। वे उसके ही PM बन जाते तो सोनिया गांधी के दिल को शांति मिल जाती। असली संसद में वे कभी PM नहीं बनेंगे।
गौरतलब रहै कि विपक्ष के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विरोध के जवाब में भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसका पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलेगा।
मतदाता सूची में घुसपैठिए नहीं रहेंगे
इस अवसर पर शाह ने अपने संबोधन में कहा कि घुसपैठिए कांग्रेस के वोट बैंक है, हमइन्हें निकालकर ही दम लेंगे। कांग्रेस SIR को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि तीन करोड़ वोट बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं।
‘राहुल अराजकता से खुद को सुर्खियों में रखते हैं’
उन्होंने तंज कसा कि राहुल चुनाव होते ही आप विदेश चले जाते हैं। देश में पसीना बहाना पड़ता है। हाथ में संविधान रखते हैं, लेकिन उसका सम्मान नहीं करते। EVM, SIR, घुसपैठिए के मुद्दे पर हम संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं, चर्चा के लिए आ जाइए, लेकिन वे नहीं आयेंगे। वे अराजकता से खुद को सुर्खियों में रखते हैं।
‘जीतते हैं तो लोगों ने जिताया, हारते हैं तो EVM ने हराया’
शाह ने कहा कि भाजपा जब भी चुनाव जीतती हैं तो राहुल कहते हैं कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) के कारण जीते। उन्होंने सवाल किया कि अगर EVM खराब है तो रेवंत रेड्डी कैसे मुख्यमंत्री कैसे बन गये, केरल, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार कैसे आयी।
भाजपा की अभियान वजह
विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठा रहा है। भाजपा का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना है। राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं।
भाजपा इन आरोपों को भ्रामक बताकर जनता के बीच अपना पक्ष रखना चाहती है। भाजपा का कहना है कि निर्वाचन आयोग जैसी सांविधानिक संस्था पर बिना आधार आरोप लगाकर उसकी विश्वसनीयता कमजोर की जा रही है।