टॉप न्यूज़

राहुल को ‘ट्यूशन’ की जरूरत!” संसद में कंगना का तीखा हमला

अर्थव्यवस्था पर बयान को लेकर घेरा, BJP ने ‘फोन बैंकिंग’ का भी उठाया मुद्दा

Bishakhaa Tiwari

संसद के दौरान कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गलत बयान देते हैं और तंज कसते हुए कहा कि उन्हें “ट्यूशन दिया जाना चाहिए।”

दिवाला और शोधन अक्षमता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान कंगना ने कहा कि कांग्रेस शासन में बैंकिंग सिस्टम कमजोर हो गया था। उन्होंने दावा किया कि उस समय बड़े उद्योगपतियों को “फोन बैंकिंग” के जरिए लोन मिल जाते थे और बैंकों की रिकवरी दर बेहद कम थी।

कंगना ने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय देश की छवि को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ है और एनपीए में बड़ी गिरावट आई है। वहीं, भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने भी कंगना के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पहले फोन कॉल के आधार पर ही लोन मंजूर किए जाते थे।

SCROLL FOR NEXT