राहुल गांधी को कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का भरोसा है ( फाइल फोटो ) Salman Ali
टॉप न्यूज़

राहुल गांधी का केरल चुनाव पर बड़ा दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने ‘X’ पर कहा, ‘टीम UDF ही टीम केरलम है।’

Narendra Kumar Singh

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने ‘X’ पर कहा, ‘टीम UDF ही टीम केरलम है।’

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘प्रत्येक उम्मीदवार केरल के लोगों की आवाज, आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। यह अनुभवी नेताओं और युवा परिवर्तनकर्ताओं का एक समूह है- पुरुषों और महिलाओं की एक मजबूत टीम, जो अपने प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्रों की बारीकियों को समझती है।’

वायनाड के पूर्व सांसद ने कहा, ‘मेरे लिए केरल मेरा घर है और केरल के लोग मेरा परिवार हैं। मैंने यहां के लोगों से जो कुछ भी सीखा है और जिस प्यार एवं स्नेह से उन्होंने मुझे अपनाया है, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं- मैं हमेशा आपका साथी रहूंगा।’ उन्होंने कहा कि केरलम से संदेश स्पष्ट है कि लोग बदलाव के लिए तैयार हैं, और वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने, समझे तथा ईमानदारी से काम करे।

SCROLL FOR NEXT