टॉप न्यूज़

राहुल गांधी ने तमिलनाडु में मनाया पोंगल

सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल पहुंचने पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने एक पारंपरिक नृत्य में भाग लिया।

उधगमंडलम (तमिलनाडु)ः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां एक स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया और वहां आयोजित 'पोंगल' समारोह में भी शामिल हुए।

सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल पहुंचने पर गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने एक पारंपरिक नृत्य में भाग लिया। गांधी ने स्कूल में पोंगल (फसल कटाई) उत्सव के अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

उन्होंने ‘पोंगल’ नामक मिठाई बनाने की प्रक्रिया में भी लोगों के साथ हिस्सा लिया। पोंगल मिठाई चावल, मूंग और गुड़ का उपयोग करके बनाई जाती है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपराह्न तीन बजे गुडलूर पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। सेंट थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती (1976-2026) मना रहा है।

पोंगल उत्सव क्या है

पोंगल दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु, का एक चार दिवसीय फसल उत्सव है, जो नए साल और अच्छी फसल के लिए सूर्य देव, इंद्र देव और खेती के पशुओं को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है; इसका शाब्दिक अर्थ 'उबालना' है और इस दौरान गुड़-चावल उबालकर 'पोंगल' नामक प्रसाद बनाया जाता है, जो समृद्धि और प्रकृति के साथ सौहार्द का प्रतीक है, और उत्तर भारत की मकर संक्रांति के समान है।

पोंगल धान की कटाई के बाद मनाया जाने वाला एक कृषि उत्सव है, जो अच्छी फसल के लिए आभार व्यक्त करता है। इसके साथ ही यह सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है और सूर्य को सृष्टि की जीवन शक्ति के रूप में पूजा जाता है। यह ठंड के अंत और नए तमिल महीने 'थाई' की शुरुआत का प्रतीक है। यह वर्षा, धूप और खेती के मवेशियों (जैसे नंदी) के प्रति आभार व्यक्त करने का त्योहार है।

SCROLL FOR NEXT