टॉप न्यूज़

रील्स और गेम्स की लत पर लगे ब्रेक!” हुड्डा की सरकार से कानून की मांग

बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर जताई चिंता

नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बच्चों और किशोरों के बीच बढ़ते सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के उपयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सरकार से इस पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून लाने की मांग की।

हुड्डा ने कहा कि आजकल बच्चे घंटों तक रील्स, वीडियो गेम और लगातार स्क्रोलिंग में लगे रहते हैं, जिससे कम उम्र में ही स्मार्टफोन की लत लग रही है। इसका सीधा असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि युवाओं के बीच ऑनलाइन सट्टेबाजी तेजी से फैल रही है। ‘एविएटर’ जैसे गेम्स में पैसे बढ़ने का लालच दिया जाता है, जबकि लूडो जैसे आम खेलों में भी सट्टेबाजी सामान्य हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे गेम्स का प्रचार Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम हो रहा है।

इसके अलावा, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और डेटा प्राइवेसी से जुड़े गंभीर खतरे भी सामने आ रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने इस दिशा में सख्त कदम उठाए हैं, जैसे ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन और अमेरिका में अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लागू हैं।

SCROLL FOR NEXT