कोलकाता : तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के 267 वें अभिनिष्क्रमण दिवस पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा (कलकत्ता-पूर्वांचल) ट्रस्ट ने सभा परिसर तुलसी वाटिका में भक्ति संध्या का आयोजन किया। संस्था अध्यक्ष संजय कुमार सिंघी ने इस अवसर पर आचार्य श्री भिक्षु के प्रति अपनी भावांजलि प्रस्तुत की। तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल के अध्यक्ष राजीव बोथरा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जैन कला संगम और पूर्वांचल स्वर लहरी के संगायकों ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रावक श्राविका समाज को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभा न्यासी अमर सिंह सिंघी, अशोक जैन, कोलकाता सभा के संगठन मंत्री ललित बैद, तेयुप के सह मंत्री मनोज सामसुखा आदि की सराहनीय उपस्थिति रही। जैन कला संगम के संयोजक रंजीत बैद, अशोक जैन, संजय सिंघी, धीरज मालू, मनोज भादानी, दिलीप चोपड़ा, राजुल देवी सिंघी, हेमलता खटेङ, सुनीता दूगड़ आदि ने अपनी गीतिकाओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सभा की तरफ से सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया और सभी को 31 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर रैली में उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया गया।