मान ने राघव चड्ढा व अन्य को बताया अदरक, लहसुन, जीरा, धनिया, मिर्च... 
टॉप न्यूज़

Raghav Chadha ‘अदरक, लहसुन, जीरा...’ : ये क्या बोल गए मान

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) की नाक के नीचे से राघव चड्ढा सहित उसके 7 सांसदों को ​खिसका कर ले गई। अब AAP के नेता गुस्साए-भन्नाए नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) में आए इस सियासी भूचाल के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राघव चड्ढा व अन्य 6 सांसदों को ‘अदरक, लहसुन, जीरा...’ बताने के बहाने सातों सांसदों पर ऐसा बयान दिया है कि उसका राजनीतिक असर हो या न हो, सोशल मीडिया पर चर्चा जमकर हो रही है। लोग जमकर मजे ले रहे हैं, वो भी दोनों पक्षों के।

इसलिए मचा हंगामा

कभी केजरीवाल के खास रहे राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को केजरीवाल व उनकी पार्टी AAP को बहुत बड़ा झटका दे डाला। इतना बड़ा ​कि केजरीवाल व उनकी पार्टी AAP के लिए संभलना मु​श्किल हो जाएगा। राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर घोषणा कर दी कि वह AAP के दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। चूंकि दलबदल कानून भी कहता है कि दलबदल विरोधी कार्रवाई तभी हो सकती है जब दो तिहाई से कम सांसद या विधायक पार्टी बदलें, इसलिए राघव चड्ढा के इस प्रहार पर केजरीवाल सिर पीटकर रह जाएंगे।

AAP में हलचल, सिसोदिया से मिले केजरीवाल

AAP में बवाल के बाद दिल्ली से पंजाब तक सियासी हलचल बहुत बढ़ गई है। दोनों जगह बैठकें चल रही हैं। AAP को समझ नहीं आ रहा कि अब वह करे तो क्या करे, इसलिए आगे की रणनीति के लिए केजरीवाल व अन्य पदा​धिकारी सोच-विचार में लगे हैं। AAP के मु​खिया अरविंद केजरीवाल ने गुजरात से वापस लौटते ही अपने सबसे खास मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इधर, केजरीवाल के दूसरे खास आदमी राज्यसभा सांसद संजय सिंह प्रेस कॉन्फेंस करने वाले हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP छोड़ने वाले सांसदों पर तीखा कटाक्ष किया है।

‘अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया... ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बना सकती हैं, लेकिन अपने आप में ये ‘सब्जी’ नहीं बन सकतीं।’ - भगवंत मान

भगवंत मान का ‘मिर्च-सा तीखा’ तंज

राघव चड्ढा के साथ-साथ दो और राज्यसभा सांसदों, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा जॉइन कर ली, जबकि 4 और सांसदों के भी भाजपा में आने की घोषणा कर दी गई है। ये सांसद शनिवार 25 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकते हैं। अब इन सांसदों पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने तीखा हमला बोला है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने X पर तीखा पोस्ट करते हुए बिना नाम लिए सातों सांसदों पर तंज कस दिया। उन्होंने लिखा, ‘अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया... ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बना सकती हैं, लेकिन अपने आप में ये ‘सब्जी’ नहीं बन सकतीं।’

भगवंत मान ने अपने पोस्ट के जरिए सातों सांसदों की तुलना मसालों और सब्जियों से कर डाली है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये सब मिलाने से सब्जी अच्छी बनती है, मगर, अपने आप में इनकी कोई अहमयित नहीं है।

SCROLL FOR NEXT