AI generated image 
टॉप न्यूज़

प्रतीक विवाद: ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट में दस्तक

Paresnjitt

आयोग पर निशाना, ऋतब्रत भी पक्षकार

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। मामले में विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी को भी पक्षकार बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह प्रधान न्यायाधीश की पीठ में मामले की सुनवाई हो सकती है। नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव से पहले आयोग ने ‘घासफूल’ चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दोनों गुटों को नए नाम और प्रतीक आवंटित किए हैं।

ममता ने आयोग के फैसले को ‘लोकतंत्र के इतिहास का काला दिवस’ बताते हुए इसे असंवैधानिक और राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण करार दिया। साथ ही इस पर कानूनी जंग का संकेत भी दि थीं। अब चुनाव चिह्न विवाद को लेकर ममता के सुप्रीम कोर्ट का रुख करने से मामला और पेचीदा हो गया है।

SCROLL FOR NEXT