फाइल फोटो 
टॉप न्यूज़

अस्पतालों में नाइट शेल्टर को बढ़ावा

मुख्य बातें

आवासन विभाग ने 26 नाइट शेल्टरों का निर्माण कर सौंपा स्वास्थ्य विभाग को

मुर्शिदाबाद में 120 सीट क्षमता वाले नाइट शेल्टर का काम पूरा

एम आर बांगुर में नया नाइट शेल्टर

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य का आवासन विभाग द्वारा नाइट सेल्टर को लेकर काम कर रहा है। मुर्शिदाबाद के अस्पताल में नाइट सेल्टर तैयार हो गया है। अब फोकस कोलकाता के अस्पतालों में है। संबंधित विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सन्मार्ग को बताया कि मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए यह नाइट सेल्टर तैयार किया जा रहा है। राज्य के आवास विभाग ने अब तक उल्लेखनीय कार्य करते हुए कुल 26 नाइट शेल्टरों का निर्माण पूर्ण किया है। इन सभी नाइट शेल्टरों को संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है, जिससे मरीजों के परिजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित ठहरने की सुविधा मिल रही है।

120 सीट क्षमता वाले नाइट शेल्टर का निर्माण कार्य पूरा

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिसर में 120 सीट क्षमता वाले नाइट शेल्टर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस भवन में 100 बिस्तरों वाला डॉर्मिटरी हॉल उपलब्ध कराया गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

एम आर बांगुर हॉस्पिटल में 58 बेड वाले नये नाइट शेल्टर

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता के एम आर बांगुर हॉस्पिल में भी नये नाइट शेल्टर होगा। यहां 58 बेड की व्यवस्था होगी। यहां नाइट शेल्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। नाइट शेल्टरों के निर्माण से अस्पताल परिसरों में ठहरने की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। विभाग ने भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

SCROLL FOR NEXT