टॉप न्यूज़

राम मंदिर जमीन खरीद की जांच तेज, अब चंपत राय से करेगी SIT पूछताछ

कथित जमीन घोटाले के आरोपों पर मांगा जाएगा जवाब, कई सौदों में अधिक भुगतान की वजह भी पूछेगी जांच टीम

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और जमीन खरीद से जुड़े मामलों की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी विशेष जांच दल (SIT) पूछताछ करेगा।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और जमीन खरीद से जुड़े मामलों की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी विशेष जांच दल (SIT) पूछताछ करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले अनिल मिश्र और गोपाल रॉय से कथित जमीन घोटाले को लेकर पूछताछ की जा चुकी है। अब जांच एजेंसी ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई कुछ जमीनों के सौदों को लेकर चंपत राय का पक्ष जानना चाहती है।

जानकारी के अनुसार, SIT उन जमीनों की खरीद पर सवाल उठाएगी, जिनमें बाजार कीमत की तुलना में कई गुना अधिक भुगतान किए जाने के आरोप हैं। जांच टीम यह भी पता लगाएगी कि इन सौदों में अधिक कीमत चुकाने की क्या वजह थी और खरीद प्रक्रिया किन परिस्थितियों में पूरी की गई।

SIT का उद्देश्य जमीन खरीद से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर आरोपों की सत्यता का पता लगाना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT