टॉप न्यूज़

युवराज हैरी अचानक पहुंचे यूक्रेन, युद्ध पीड़ितों से की मुलाकात

ब्रिटेन की सेना में 10 साल सेवाएं दे चुकें हैं युवराज हैरी

लंदन : सेना में 10 साल सेवाएं देने वाले ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। बताया गया कि हैरी ने गुरुवार को लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ का दौरा किया जहां घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है। युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। इस केंद्र में कृत्रिम अंग, पुनर्निर्माण सर्जरी और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वह वहां से रवाना हो गए। यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा से मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले साल कीव की यात्रा की थी।

SCROLL FOR NEXT