फाइल फोटो 
टॉप न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखी यह बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मात्र कुछ माह रह गये हैं। इसके मद्देनजर सत्तारढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के बीच राजनीतिक खींचतान दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राजनीतिक तू-तू-मैं-मैं भी देखने को मिलती रही और आने वाले दिनों में यह और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन इन सबके बावजूद व्यक्तिगत सम्मान और सद्भावना बरकरार है जो आज देखने को भी मिला।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

बनर्जी का जन्म पांच जनवरी 1955 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल की तीन बार मुख्यमंत्री बनी हैं। इस साल होने वाला विधानसभा चुनाव उनके लिए बड़ी परीक्षा होने जा रहा है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’

बनर्जी सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

SCROLL FOR NEXT