प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 
टॉप न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी का रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने 38 देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते मजबूती की स्थिति से किए हैं।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने 38 देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते मजबूती की स्थिति से किए हैं। उनका कहना है कि देश की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण), सेवाएं और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग सेक्टर की वजह से भारत बेहतर शर्तों पर समझौते कर पाया।

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक क्षमता बढ़ने से व्यापार वार्ताओं में देश का पक्ष मजबूत हुआ है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में स्पष्टता आने से निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार और स्पष्ट नीतियों की वजह से भारत में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को फायदा मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस कारण भारत दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौते को लेकर आत्मविश्वास के साथ बातचीत करने में असमर्थ रहा।

उन्होंने कहा कि सरकार देश की रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। रक्षा बजट में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार का कर्तव्य है कि वह रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप करे।

SCROLL FOR NEXT