फाइल फोटो। इंटरनेट
टॉप न्यूज़

सोना-चांदी पर दबाव, बाजार खुलते ही कीमतों में गिरावट

पश्चिम एशिया संकट की वजह से क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सोना-चांदी का भाव गिर रहा है।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का प्रभाव विश्व की अर्थव्यवस्था पर व्यापक दिख रहा है। जहां एक तरह इस युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सोना-चांदी का भाव गिर रहा है।

पश्चिम एशिया संकट की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार की सुबह बाजार खुलते ही चांदी के दाम 8,500 रुपये तक गिर गये और यह 2.16 लाख/किलो के भाव पर कारोबार करती दिखी। इधर सोने की कीमत 1800 रुपये से ज्‍यादा गिर गई और, यह 1.37 लाख रुपये के करीब व्यापार कर रहा था।  

सोने-चांदी के भाव में अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखे गये। Comex गोल्ड फ्यूचर्स में 1.48 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 4,341 रुपये/औंस पर पहुंच गया, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स में 3.63 फीसदी की गिरावट आई और ये  66.83 रुपये/औंस पर आ गया, जो कुछ महीने पहले के अपने उच्चतम स्तर 119 डॉलर/ औंस के लगभग आधे के बराबर है।

SCROLL FOR NEXT