मथुरा : Droupadi Murmu ने उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन में आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने Premanand Maharaj से मुलाकात कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति 19 मार्च से Uttar Pradesh के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को Ayodhya में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने Vrindavan स्थित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुने।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद महाराज को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। आश्रम में उनका स्वागत माला और चुनरी ओढ़ाकर किया गया, वहीं संत ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद Droupadi Murmu ने Neem Karoli Baba Ashram में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां स्थित भगवान हनुमान मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने सवा मन (करीब 50 किलोग्राम) लड्डू प्रसाद भी अर्पित किया।
आश्रम के अध्यक्ष Radha Krishna Pathak के अनुसार, पूजा के दौरान 20 भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। राष्ट्रपति ने Neem Karoli Baba की समाधि पर भी पूजा की और आरती में भाग लिया। साथ ही उन्होंने आश्रम की कुटिया में ध्यान भी लगाया, जहां बाबा निवास करते थे। दौरे के अंतिम दिन शनिवार को राष्ट्रपति Govardhan स्थित दानघाटी मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी, जिसके बाद गोवर्धन परिक्रमा का भी कार्यक्रम तय है।