टॉप न्यूज़

दुर्गापूजा की तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़ी

पूजा की भव्यता और आयोजनों को लेकर लोगों में उत्सुकता

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में दुर्गापूजा को लेकर लोगों के बीच अभी से ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा की तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हैं और लोग बेसब्री से मां दुर्गा के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। शहर से लेकर जिलों तक पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा विधायक सजल घोष

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह बीजेपी सरकार की पहली दुर्गापूजा होगी। ऐसे में लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या इस बार पूजा के आयोजन और माहौल में कुछ अलग देखने को मिलेगा। पूजा की भव्यता और आयोजनों को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

‘इस बार और बढ़-चढ़कर हो सकती है पूजा’

भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा कि जिस तरह पहले दुर्गापूजा का आयोजन होता आया है, इस बार भी उसी उत्साह और भव्यता के साथ पूजा होगी। उन्होंने कहा कि इस बार पूजा पहले से भी बढ़-चढ़कर हो सकती है, क्योंकि लोगों के मन में अंदर से एक अलग तरह की खुशी है। यही खुशी पूजा के आयोजन और माहौल में भी नजर आ सकती है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी विधायक सजल घोष लंबे समय से दुर्गापूजा से जुड़े हुए हैं और पूजा आयोजन को लेकर भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

SCROLL FOR NEXT