कोलकाता में पीएम मोदी और उनको सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब। 
टॉप न्यूज़

घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की रोटी, बेटी और माटी पर सबसे बड़ा खतरा- मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पार्टी की विशाल रैली को संबोधित करने के दौरान बंगाल की तृणमूल सरकार पर करार हमला किया है और कहा कि इस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

 कोलकाताःप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुछ घंटे बाद पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वह प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पिछले महीने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पश्चात मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित इस रैली के साथ ही 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन होगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में मिली जबरदस्त बढ़त और 2021 के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद, भाजपा की इस यात्रा को हाल के वर्षों में उसका सबसे व्यापक राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है। मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। इस दौरे में प्रधानमंत्री सड़क अवसंरचना, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे एवं उनकी आधारशिला रखेंगे। मोदी सड़क संपर्क में सुधार करने के लिए 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के खंड तथा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-114 के खंड शामिल हैं। इनका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, यात्रा समय कम करना और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करना है। वह कई राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-116ए के 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे खंड के पांच पैकेज शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य में पुनर्विकसित छह रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे जिसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधाओं और अवसंरचना का आधुनिकीकरण करना है।

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल ईकाई द्वारा उसके एक्स अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट किये गये हैं जिनमें दिख रहा है कि हावड़ा और सियालदह स्टेशनों से दलबल के साथ हाथों में पार्टी का झंडा लहराते भाजपा समर्थक ब्रिगेड रैली के लिए चले आ रहे हैं। ये समर्थक जोरदार नारेबाजी भी कर रहे हैं। वे उत्साह से भरे हुए हैं। पीएम मोदी को देखने-सुनने के लिए ब्रिगेड परेड मैदान में लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।  

ब्रिगेड मैदान पूरी तरह तैयार है। पश्चिम बंगाल के लोगों का बदलाव के लिए जोश आज अपने पीक पर है - इस बार बंगाल में भगवा आंधी उठेगी। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए ब्रिगेड मैदान में शामिल होंः प्रदेश भाजपा का X पर पोस्ट

कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल रैली से पहले, पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से हजारों भाजपा समर्थक शनिवार सुबह से ही राज्य की राजधानी में पहुंचने लगे। मोदी दोपहर में राज्य का दौरा करने वाले हैं, जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 28 फरवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद की मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद यह राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित यह रैली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ अभियान के समापन का प्रतीक होगी। उत्तर और दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही शहर पहुंचने लगे, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग हावड़ा रेलवे स्टेशन और सियालदह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बर्दवान, मालदा, हुगली और उत्तरी बंगाल के कई जिलों सहित विभिन्न जिलों से आने वाली ट्रेनों में पार्टी समर्थकों के बड़े दल आए, जिनका रेलवे स्टेशन के निकास द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए शाकाहारी नाश्ते की व्यवस्था की है। समर्थकों के एमजी रोड और सीआर एवेन्यू होते हुए मैदान क्षेत्र की ओर मार्च करने की संभावना है। पूर्वी मेदिनीपुर, हुगली, दक्षिण 24 परगना और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में निजी बसें भी भाजपा समर्थकों को लेकर कोलकाता में प्रवेश करने वाली हैं। रैली स्थल पर 40,000 से 42,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 10,000 झंडे, 500 फ्लेक्स बैनर और 50 बड़े कटआउट लगाए गए हैं। आयोजकों के अनुसार, इसके अलावा गुब्बारे छोड़े जाएंगे, जिनमें से कुछ पर कमल के प्रतीक के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर होगी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के पास है, जबकि विशेष इकाइयां भीड़ पर नजर रखेंगी। इसी बीच, शहर में कई स्थानों पर ‘भाजपा का बहिष्कार करो’ और ‘मोदी वापस जाओ’ जैसे नारों वाले कुछ बिलबोर्ड और होर्डिंग लगाए गए हैं।

भाजपा की ब्रिगेड रैली को लेकर कोलकाता के गिरीश पार्क में हंगामा देखने को मिला है। यहां भाजपा और तृणमूल समर्थकों में झड़प की खबर है। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि गिरीश पार्क में राज्य की मंत्री डॉ शशि पांजा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी की गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनपर तृणमूल समर्थकों ने पत्थरबाजी की है। बड़ी संख्या पहुंची पुलिस स्थिति संभालने में लगी है। 

राज्य के विभिन्न हिस्सों से समर्थक सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। कई समर्थक पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नाचते दिखे तथा भाजपा के रंग-बिरंगे झंडों, होर्डिंग और कटआउट ने इस विशाल मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। भीड़ के बीच, भक्ति की अनूठी अभिव्यक्तियों और राजनीतिक संदेशों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर से एक महिला शरीर पर नीला पेंट लगाकर और धनुष-बाण लिए भगवान राम के वेश में पहुंची। मोदी के लिए गीत लिखने वाली इस महिला ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व उसके काम को प्रेरित करता है। राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही भाजपा की इस रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों के हजारों समर्थक लंबी दूरी तय कर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच गए। वह असम से कोलकाता पहुंचे हैं। उनका विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है और कुछ देर में वह हेलीकॉप्टर से कोलकाता के मध्य में स्थित ब्रिगेड मैदान के निकट रेसकोर्स में उतरेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से अभी अभी ब्रिगेड मैदान के निकट रेसकोर्स में उतरे हैं। वहां उनका भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत के लिए राज्यपाल आरएन रवि, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी अभी अभी ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक सभा से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने रिमोट बटन दबा कर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जिनका मूल्य 18,680 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से पुरूलिय

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी अभी ब्रिगेड रैली से पहले सरकारी कार्यक्रम में बोल रहे हैं जहां वह यह बता रहे हैं कि केंद्र सरकार बंगाल समेत पूर्वी भारत के विकास के लिए क्या-क्या कर रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकारी कार्यक्रम में कहा कि वह अभी रैली को संबोधित करेंगे जहां पूरा बंगाल उन्हें का दर्शन होगा।

आज देश में रेलवे को आधुनिक बनाने का तेज अभियान चल रहा है। हमारा ये संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस अभियान में पीछे न रहे। इसीलिए, केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का भी तेजी से विस्तार कर रही है। ये प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई रफ्तार देंगे, इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लाखों लोगों का जीवन आसान होगा, उन्हें नए अवसर मिलेंगे-पीएम मोदी

आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड परेड ग्राउंड के सभा स्थल पर पहुंच गये हैं। जैसे ही वह मंच पर पधारे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, अभिनेता और वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने स्वागत किया। पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्वागत भाषण दिया। उन्होंने अपने संक्षिप्त भाषण में राज्य की सरकार पर आक्रामण किया। उन्होंंने कहा कि हम मोदी जी नेतृत्व में बंगाल में डबल इंजन सरकार बनाएंगे। 

शुभेंदु अधिकारी के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ब्रिगेड रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने खास कर घुसपैठियों का मुद्द उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है और विरोधियों पर अत्याचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तृणमूल की विदाई तय है। बीजेपी बंगाल जितेगी। 

भारत माता की जय से बोलना प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया। 

भीड़ देखकर प्रधानमंत्री ने कहा-बंगाल क्या सोच रहा, बंगाल के मन में क्या चल रहा है, जरा यह तस्वीर देख लें। ब्रिगेड परेड मैदान साक्षी है, जब जब बंगाल देश को दिशा देता है, यह ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है। इस मैदान से अग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज देश में क्रांति में बन गई थी। आज यह भीड़ से परिवर्तन का बिगुल बज चुका है।  उसका नतीजा ये हुआ कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ। आज एक बार फिर ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है।

बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है - चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार!

आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो। कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है-पीएम मोदी

बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।

यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी। भाजपा और NDA के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है। श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी। भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी-प्रधानमंत्री मोदी

एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है -पीएम

TMC सरकार का एक ही एजेंडा है। ये TMC वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे। जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते। इसलिए TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC... ये लोग एक के बाद एक आते रहे... अपनी जेबें भरते रहे... और बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे-पीएम मोदी

देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपये देती है। जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है। लेकिन, बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही -पीएम मोदी

ये TMC सरकार अपनी स्वार्थी राजनीति की वजह से यहां आयुष्मान भारत योजना को भी लागू नहीं कर रही है। देश भर के करोड़ों लोग इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं। ये लाभ आप सबको भी मिलना चाहिए। लेकिन बंगाल के परिवारों को इस योजना के अधिकार से भी TMC सरकार ने वंचित रखा है- पीएम मोदी

आज बंगाल के किसान की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। किसानों से झूठे वायदे और सरकारी खरीद में घोटाला ही TMC की पहचान बन गया है। TMC के कट, कमीशन और करप्शन के कारण, राजनीति के लिए...किसानों की जिंदगी से, गरीबों और मध्यम वर्ग की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है- मोदी

TMC जाएगी, गरीबों का पक्का घर बनना शुरू हो जाएगा। TMC जाएगी, तो हर घर साफ जल पहुंचेगा। TMC जाएगी, तो हर गरीब को मुफ्त इलाज मिलेगा। TMC जाएगी, तो कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे। TMC जाएगी, तभी बंगाल में सुशासन आएगा- मोदी

हमारे बंगाल ने आजादी के बाद विभाजन सहा, मजहबी दंगे देखे, बाद के दशकों में अस्थिरता देखी, घुसपैठ का दौर देखा, रक्तपात सहा। इन सबकी सबसे बड़ी भुक्तभोगी बंगाल की माताएं-बहनें, बेटियां और बंगाल की महिलाएं थीं। लेफ्ट की सरकार में अपहरण , हत्या और बलात्कार का वो दौर कोई नहीं भूल सकता। इसलिए आप लोग बड़ी आशा के साथ लेफ्ट को हटाकर TMC को लेकर आए। लेकिन TMC ने लेफ्ट के गुंडों और माफियाओं को ही अपनी पार्टी में भर्ती कर लिया। आज बंगाल में अपराधियों को खुली छूट है। आए दिन बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध होते हैं। बंगाल का कोई इलाका ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है- मोदी

जो बंगाल एक समय देश का सबसे प्रगतिशील राज्य होता था। आज वहां शाम होते ही, माएं बेटियों को फोन करके कहती हैं - 'बाड़ी फिरे एशो...' यानी घर लौट आओ! शक्ति की पूजा करने वाले बंगाल को ऐसे हालात मंजूर नहीं होंगे-मोदी

ये TMC मां, माटी, मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी। आज वही मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है। TMC सरकार गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है। रंगबाजी और कटमनी... ये TMC की कमाई का जरिया है। ये लोग जानते हैं कि जिस दिन बंगाल के लोग खुलकर सामने आ गए... TMC की विदाई पक्की है। मैं बंगाल की माताओं-बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि आप यहां भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए। भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित होंगी और अपराधी जेल में होंगे। ये मोदी की गारंटी है- पीएम मोदी

बीते दशकों में बंगाल के ज़्यादातर इलाकों की डेमोग्राफी बदल गई है। बंगाली हिंदुओं को जानबूझकर अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है। घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की रोटी, बेटी और माटी पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है। ये लोग बंगाल के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं और हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। और बंगाल के लोगों की जमीनों पर इन घुसपैठियों को कब्जा दिलवाया जा रहा है।-मोदी

ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं। ताकि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से न हट पाएं, वोटर लिस्ट शुद्ध न हो पाए। ये तो ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके भी नाम निकालने के लिए तैयार नहीं हैं। बीते दशकों में बंगाल के ज़्यादातर इलाकों की डेमोग्राफी बदल गई है। बंगाली हिंदुओं को जानबूझकर अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है।

निर्मम सरकार में आज सबसे ज्यादा प्रताड़ित यहां के दलित, आदिवासी और हमारे गरीब भाई बहन हैं। आदिवासी समाज के साथ कैसा अन्याय होता है, ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन, अब तो TMC सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। डेमोग्राफी के इस खतरनाक बदलाव ने आज बंगाल को असुरक्षित बना दिया है। अब तो यहां खुलेआम धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि एक खास कम्युनिटी वाले मिलकर आपको खत्म कर देंगे। संविधान की कुर्सी पर बैठकर ऐसी धमकी, करोड़ों बंगाली लोगों को खत्म करने की बात आपके मुंह में शोभा नहीं देती है। मैं पूछना चाहता हूं कि वो कौन लोग हैं, जो TMC सरकार के इशारे पर करोड़ों लोगों को खत्म कर देंगे।

अभी कुछ दिन पहले हमारे देश की राष्ट्रपति, आदिवासी समाज की बेटी आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी बंगाल आई थी, उन्हें संथाल आदिवासी परंपरा के पावन उत्सव में शामिल होना था, लेकिन अहंकार में डूबी इस निर्मम सरकार ने न केवल उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया, बल्कि उसे पूरी तरह बदइंतजामी के हवाले कर दिया। क्योंकि, एक आदिवासी बेटी इतने बड़े पद पर है, TMC वालों को उनका सम्मान मंजूर नहीं हुआ- मोदी

तृणमूल सरकार बलात्कारियों को संरक्षण देती है, संदेशखाली और आरजी कर की घटनाएं इसकी गवाह हैं। आगामी विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं है, बल्कि बंगाल की आत्मा को बचाने के लिए है : मोदी ने कोलकाता की रैली में कहा।

SCROLL FOR NEXT