घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम  
टॉप न्यूज़

पुलिस कर्मी का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : नदिया जिले के हांसखाली थाना अंतर्गत बगुला पुलिस फाड़ी (Outpost) में कार्यरत एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सुमन मंडल के रूप में हुई है। इस घटना ने पुलिस महकमे में शोक और सस्पेंस की लहर पैदा कर दी है।

किराए के मकान में मिला शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुमन मंडल ने करीब डेढ़ महीने पहले ही बगुला फाड़ी में कार्यभार संभाला था। वह फाड़ी के पास ही सोना शील नामक व्यक्ति के मकान में अकेले किराए पर रहते थे। शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर उनके कमरे के अंदर फंदे से झूलते शव पर पड़ी, तो तुरंत इसकी सूचना हंसखाली थाने को दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर बगुला ग्रामीण अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमन मंडल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है। हंसखाली थाना पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों और सहयोगियों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके।

SCROLL FOR NEXT