टॉप न्यूज़

सतना में थाना परिसर में पुलिसकर्मी को गोली मारी, मौत

मृत व्यक्ति सतना में एक हेड कांस्टेबल था

Rohit Singh

सतना : मध्य प्रदेश के सतना में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी जिसे पिछले सप्ताह थाना में अपराधी ने गोली मार दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग का उपचार किया जा रहा था और शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी। मालूम हो कि 28 अप्रैल की आधी रात के आसपास जैतवारा थाना परिसर में हुए हमले में प्रिंस गर्ग के कंधे के पास गोली लगी थी।

पुलिस ने पिछले सप्ताह संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद अभियुक्त अच्छू शर्मा को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 7 मई को गर्ग को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया और मैक्स अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। शुक्रवार को गर्ग की मौत हो गयी। गर्ग के परिजनों को सरकारी नियमों के अनुसार 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

SCROLL FOR NEXT