असम के चाय बागान में चाय की पत्तियां तोड़ते पीएम नरेंद्र मोदी। 
टॉप न्यूज़

चाय बागान में पीएम का अलग अंदाज, श्रमिकों से खुलकर बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां चाय की पत्तियां तोड़ीं।

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां चाय की पत्तियां तोड़ीं। प्रधानमंत्री मोदी असम में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने ‘मनोहारी टी एस्टेट’ में काम करने वाली महिला श्रमिकों से बातचीत भी की।

चाय श्रमिकों के बीच पीएम मोदी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम चाय बागान में काम करने वाले हर परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है।’’ मोदी को वहां 19 महिलाओं के समूह के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते और उन्हें एक पारंपरिक टोकरी में रखते हुए भी देखा गया।

चाय बागान में पीएम नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री करीब आधा घंटा इन महिला श्रमिकों के साथ रहे, जिन्होंने सफेद और लाल बॉर्डर वाली पारंपरिक साड़ियां पहनी हुई थीं। उन्होंने चाय बागान श्रमिकों की चिंताओं को भी सुना और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं मजदूरी जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और अंत में एक सेल्फी भी ली।’’

महिला चाय श्रमिकों का अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि ये डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ झलकियां हैं। प्रधानमंत्री ने श्रमिकों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक झुमुर नृत्य का भी आनंद लिया।

SCROLL FOR NEXT