टॉप न्यूज़

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

sabita

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’ ममता बनर्जी सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

SCROLL FOR NEXT