टॉप न्यूज़

राज्य में 51 सिनेमाघर बनाने की योजना

बंगाल में सिनेमा की नई क्रांति!

sabita

कोलकाता : सिनेमा उद्योग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रशासन की तरफ से निजी निवेशकों को निवेश का न्योता दिया गया। सूत्रों के मुताबिक सीएम शुभेंदु अधिकारी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। राज्य में अगले डेढ़ साल में 51 सिनेमाघर बनाने की योजना है। 500 एकल स्क्रीन वाले सिनेमाघर बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा भी जाहिर की। सूत्रों के मुताबिक सरकार बांग्ला फिल्म उद्योग से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने और इस क्षेत्र को मजबूत करने के उपाय सुझाने के लिए 30 नवंबर तक एक समिति गठित करेगी। निर्देशक शुभ्रजीत मित्रा ने बैठक के बाद बताया कि प्रस्तावित समिति के सदस्यों का चयन मिथुन चक्रवर्ती और प्रोसेनजीत चटर्जी करेंगे।

SCROLL FOR NEXT