बनगांव: भाजपा पंचायत सदस्य से छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत के नेता प्रतिपक्ष को बनगांव के पेट्रापोल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता बनगांव के छयघड़िया ग्राम पंचायत की सदस्य है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि छायघरिया ग्राम पंचायत के विरोधी दल के नेता शोभन तरफदार ने 6 तारीख की रात अपनी टीम के साथ उसके घर पहुंचे। किसी मुद्दे को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान ही शोभन ने उसे धक्का दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने पेट्रापोल पुलिस थाने में घटना की शिकायत की। घटना की जांच के बाद पुलिस ने अभियुक्त शोभन तरफदार को हरिदासपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गुरुवार को बनगांव कोर्ट में पेश किया गया। इस संबंध में बनगांव संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष देवदास मंडल ने कहा कि अगर घटना सच है, तो प्रशासन को शोभन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मैंने सुना है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस स्टेशन को सौंप दी गयी है। पुलिस को घटना की जाँच करने दीजिए। अगर कोई दोषी है, तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए।