काकद्वीप : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के कारण 28 मई से 30 मई के बीच तेज बारिश के कारण भारी तबाही हो सकती है। इस बीच सुंदरवन पुलिस के फ्रेजरगंज कोस्टल थाने की पुलिस ने फ्रेजरजंग इलाके में माइकिंग कर लोगो को सर्तक किया। इसके अलावा पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई। लोगों को फ्लड सेंटर में जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गंगासागर के तटवर्ती इलाके में माइकिंग कर लोगों को निम्न दबाव को लेकर जागरूक किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि सुंदरवन के तटीय इलाकों के निवासियों को आयला, अम्फान, यश चक्रवातों की भयानक यादें अब भी सता रही हैं। क्या फिर कोई चक्रवात आएगा? यह डर अब ज्यादातर निवासियों को सता रहा है। जिला प्रशासन ने भी काम शुरू कर दिया है। बाढ़ केंद्र खोले जा रहे हैं। जिले के तटीय इलाकों के प्रखंड प्रशासन के अधिकारी आपदा से निपटने के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रशासन इस बार ज्यादा सतर्क है। कपिल मुनि आश्रम में दर्शन के लिए हर दिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इतना ही नहीं सुंदरवन इलाके में भी काफी पर्यटक हैं। अग्रिम चेतावनी के तौर पर कपिल मुनि आश्रम इलाके में अभियान भी शुरू कर दिया गया है। यह संदेश भी दिया जा रहा है कि पर्यटक अभी समुद्र में न जाएं। साथ ही, गंगा में जिन इलाकों में तटबंध कमजोर हैं, उन सभी इलाकों के लोगों को आपदा के दौरान निकालकर स्कूलों और बाढ़ केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। सूखा खाना भी जमा कर लिया गया है।
सागर के बीडीओ ने कहा
सागर के ब्लाक अधिकारी कन्हैया कुमार राय ने कहा कि लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है। ब्लॉक की ओर से किसी भी परिस्थितियों से निटपने केे लिए तैयारी गयी है। सोमवार को सुंदवन विकास मामले के मंत्री के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय बैठक की गयी थी।