करीब छह साल के अंतराल के बाद China और North Korea के बीच अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह प्योंगयांग से चली ट्रेन Beijing पहुंची, जिससे दोनों देशों के बीच यात्रा और आर्थिक गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
समाचार एजेंसी Xinhua News Agency और दक्षिण कोरिया की Yonhap News Agency की रिपोर्ट के मुताबिक, प्योंगयांग से गुरुवार को रवाना हुई ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे बीजिंग के एक रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
इसी के साथ बीजिंग से प्योंगयांग के लिए भी एक ट्रेन गुरुवार को रवाना हुई, जो शुक्रवार शाम करीब 6:07 बजे Pyongyang पहुंचने वाली है।
चीनी रेलवे ऑपरेटर के अनुसार, यह सेवा बीजिंग और Dandong को प्योंगयांग से जोड़ेगी। इससे सीमा पार यात्रा आसान होगी और दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन सेवाएं जनवरी 2020 से बंद थीं। उस समय COVID-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा और सीमाओं पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए थे।
इस सप्ताह China State Railway Group ने घोषणा की कि चीन और उत्तर कोरिया के बीच अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर ट्रेनें गुरुवार से दोनों दिशाओं में फिर से चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बीजिंग–प्योंगयांग के बीच ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी, जबकि चीन के सीमावर्ती शहर दांडोंग और प्योंगयांग के बीच ट्रेन सेवा रोजाना संचालित की जाएगी।
गौरतलब है कि चीन, उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। ऐसे में ट्रेन सेवाओं की बहाली को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।