टॉप न्यूज़

पाक के गृह मंत्री का बड़ा कबूलनामा, बोले- 'देश की मौजूदा व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है'

मोहसिन नकवी ने प्रशासनिक सुधार और नए प्रांतों की वकालत की, कहा- 70 साल पुरानी व्यवस्था अब चुनौतियों से निपटने में नाकाम

Narendra Kumar Singh

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने देश की मौजूदा शासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि वर्तमान प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह विफल हो चुका है और अब देश की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं है।

इस्लामाबाद में आयोजित पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा, "जिस व्यवस्था में हम रह रहे हैं, वह ढह चुकी है। आप 70 साल से इसी व्यवस्था को चला रहे हैं। हम लोकतंत्र चाहते हैं, लेकिन लोकतंत्र के भी कई मॉडल होते हैं। मौजूदा व्यवस्था के जरिए समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।"

उन्होंने पाकिस्तान में व्यापक प्रशासनिक सुधारों की जरूरत बताते हुए नए प्रशासनिक इकाइयों और प्रांतों के गठन की वकालत की। उनकी यह टिप्पणी उन राजनीतिक दलों की मांगों के अनुरूप है, जो बेहतर प्रशासन और सुशासन के लिए नए प्रांत बनाए जाने की पैरवी कर रहे हैं।

नकवी के इस बयान को पाकिस्तान की मौजूदा शासन व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे पर सरकार के भीतर से आई सबसे स्पष्ट स्वीकारोक्तियों में से एक माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT