टॉस के लिए तैयार दोनों टीमों के कप्तान। 
टॉप न्यूज़

पाकिस्तान का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, सूर्या-सलमान ने अपने हाथ दूर रखे

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कोलंबोः पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।भारत ने दो बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को एकादश में जगह दी है। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। संजू सैमसन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एकादश से बाहर किया गया है। पाकिस्तान ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कमेंट्री करते हुए अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को रखने पर हैरानी जाताई। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने सलमान आगा के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर हैरानी जताई। इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों को लगता है कि पिच से कोई ज्यादा मदद स्पिनरों को नहीं मिलेगी।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस के दौरान सलमान के साथ हाथ नहीं मिलाया और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखा।मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाने की संभावना है।

सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी।

SCROLL FOR NEXT