नई दिल्लीः ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच चल रही जंग में अब एक नया मोड़ आ सकता है। इस युद्ध में अब पाकिस्तान भी कूद सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार के एक बयान ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है, जिसमें उन्होंने साफ संकेत दिया है कि पाकिस्तान अब ईरान के खिलाफ युद्ध के मैदान में औपचारिक रूप से उतर सकता है।
पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ अपने द्विपक्षीय रक्षा समझौते का हवाला देते हुए संकेत दिया है कि उसे बढ़ते ईरान युद्ध में घसीटा जा सकता है। रियाद उन खाड़ी देशों में से एक है, जिन्हें तेहरान ने कई जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों में निशाना बनाया है।
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसहाक डार ने क डार ने कहा, "मैंने उन्हें (ईरान को) समझाया कि हमारे बीच एक रक्षा समझौता है।" यह किसी पाकिस्तानी अधिकारी की ओर से पहली स्पष्ट पुष्टि है कि ईरान युद्ध के संदर्भ में रक्षा समझौता सक्रिय हो सकता है, जो पिछले हफ्ते संयुक्त हमले शुरू करने के बाद अमेरिका और इज़राइल द्वारा शुरू किया गया था। तब से इस संघर्ष में कई क्षेत्रीय खिलाड़ी शामिल हो गए हैं क्योंकि ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों डिप्लोमैटिक सुविधाओं और महत्वपूर्ण ऊर्जा साइटों पर हमला किया है।
डार ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच सुरक्षा समझौते ने एक निवारक के रूप में काम किया और रियाद पर भारी हमलों को रोका। उन्होंने आगे कहा, "दूसरे सभी देशों के उलट, सऊदी अरब पर सबसे कम हमले हुए।" साथ ही, डार ने कहा कि ईरान ने इस्लामाबाद से गारंटी मांगी कि सऊदी इलाके का इस्तेमाल तेहरान के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करने के लिए नहीं किया जाएगा। जैसा कि उन्होंने कहा, "उन्होंने कुछ भरोसा मांगा कि उनकी ज़मीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ नहीं किया जाना चाहिए।"
पिछले साल सितंबर में फॉर्मल हुआ यह समझौता नाटो स्टाइल फ्रेमवर्क पर काम करता है, जिसमें एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाता है। यह सालों के तनावपूर्ण रिश्तों के बाद दोनों मुस्लिम देशों के बीच नए सिरे से सुरक्षा सहयोग का एक अहम पल था।