टॉप न्यूज़

भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, 7 जिलाध्यक्ष बदले गये

महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अंजना बसु

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में नगर निकाय चुनावों से पहले राज्य भाजपा ने संगठन में बदलाव किया है। जिला स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कई जिलाध्यक्षों को हटा दिया गया है। इनमें बारासात, बनगांव, आरामबाग, श्रीरामपुर, मेदिनीपुर, बर्दवान और कटवा शामिल हैं। इसके अलावा, चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। भाजपा की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। भाजपा सूत्रों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव से पहले संगठन को नए सिरे से तैयार करने की योजना के तहत ये बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति को भी फेरबदल का एक कारण बताया जा रहा है।

ये हैं सात जिलाें के जिलाध्यक्ष

बनगांव : नृपेन विश्वास ने विकास घोष की जगह ली है।

बारासात : दीपांकर चक्रवर्ती ने राजीव पोद्दार की जगह ली।

श्रीरामपुर : सुमन घोष की जगह शशि सिंह को नियुक्त किया गया।

आरामबाग : विधायक प्रशांत दिगर को यहां जिम्मेदारी मिली। पहले यहां सुशांत बेरा थे।

मिदनापुर : सौमेन तिवारी ने शमित कुमार मंडल की जगह ली है।

बर्दवान : आशीष पाल ने अभिजीत ता की जगह ली है।

कटवा : माणिक रॉय ने स्मृतिकना बसु की जगह ली।

भाजपा ने बदली मोर्चों की कमान,नये को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष अमता के विधायक अमित सामंत और महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना बसु, ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष धनंजय घोष और एससी मोर्चा का अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास को बनाया गया है।

SCROLL FOR NEXT