टॉप न्यूज़

कोलकाता समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे पश्चिम बंगाल का मौसम अचानक बदल गया है। सोमवार रात से दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने की घटनाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली। वहीं मंगलवार की सुबह से ही कोलकाता समेत कई जिलों में आसमान घने बादलों से ढका रहा और लगभग पूरे दिन रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

कोलकाता समेत कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, कोलकाता सहित अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं बांकुड़ा में मंगलवार की सुबह से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली है।

2 दिनों में 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

पश्चिम मेदिनीपुर में भी बारिश का असर देखा गया है, जहां सड़कों पर कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। इसके बावजूद प्रशासनिक गतिविधियां और जनसभाओं की तैयारियां जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से शनिवार के बीच दक्षिण बंगाल में मौसम शुष्क रह सकता है। आने वाले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT