पीएम ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की 
टॉप न्यूज़

आपके संघर्षों और उपलब्धियों से प्रेरणा मिलती है’

प्रधानमंत्री ने पैरा एशियाई पदक विजेताओ को सराहा

Ravi

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा कि उनके संघर्षों और उपलब्धियों से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है।

भारत ने पिछले महीने आइची नागोया में हुए एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य समेत 114 पदक जीते। खेलमंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्यमंत्री रक्षा खड़से भी इस मौके पर मौजूद थे। दो स्वर्ण पदक जीतने वाली भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी और दृष्टिबाधित फर्राटा धाविका सिमरन भी समारोह में उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके शानदार प्रदर्शन ने दिखा दिया कि भारत विश्व खेलों में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। आपने सिर्फ पदक नहीं जीते बल्कि लाखों भारतीयों के दिल भी जीते हैं। अगर आज युवा को अपनी प्रतिभा पर भरोसा है तो उसे यह भी विश्वास है कि देश उसके साथ खड़ा है।

मोदी ने कहा कि भारत का प्रदर्शन उन खेलों में भी बेहतर हो रहा है जिनमें अतीत में हम उतने प्रतिस्पर्धी नहीं थे। प्रधानमंत्री ने भालाफेंक खिलाड़ी रिंकू हुड्डा की तारीफ की जिनकी मां का खेलों से कुछ महीने पहले निधन हो गया था और उन्होंने स्वर्ण पदक अपनी मां को समर्पित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से 2028 लॉस एंजिलिस पैरालम्पिक पर फोकस करने के लिए कहा।

SCROLL FOR NEXT