कार्यक्रम में शामिल हुए बैरकपुर के सीपी मुरलीधर, सांसद सौगत राय, विधायक मदन मित्रा, सायंतिका बनर्जी, अदिति मुंशी, कमरहट्टी पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा, दमदम पालिका के चेयरमैन हरेंद्र सिंह, उत्तर दमदम पालिका के चेयरमैन विधान विश्वास, बरानगर की चेयरपर्सन अपर्णा मौलिक, साउथ दमदम पालिका की चेयरपर्सन कस्तुरी चौधरी, बैरकपुर के एसडीओ सौरभ बारिक, डीसी हेडक्वार्टर अतुल विश्वनाथन, डीसी एसबी जॉय टुडू, डीसी साउथ अनुपम सिंह 
टॉप न्यूज़

एक क्लिक पर मिलेगी बैरकपुर में पूजा पंडालों व जरूरी सेवाओं की जानकारी

बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जारी किया क्यूआर कोड

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर अंचल में पूजा पंडाल, पंडाल तक पहुंचने के लिए ट्रेन, मेट्रो, फेरी व बस परिसेवाएं तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवायी जाने वाले सेवाओं को लेकर अब लोगों को अलग-अलग सर्च करने की जरूरत न पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष पूजा क्यूआर कोड जारी किया है। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लोगों को बैरकपुर अंचल के समस्त पूजा पंडालों की जानकारी मिल जायेगी। इसके साथ ही हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध होगा जहां किसी भी समस्या को लेकर लोग सीधे बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क कर पायेंगे। बुधवार को कमरहट्टी नजरूल मंच पर साउथ जोन की पूजा कमेटियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस के सीपी मुरलीधर ने इसकी जानकारी दी। साथ ही क्यूआर कोड जारी कर दिया। इसे बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज व स्थानीय पुलिस स्टेशन, पालिकाओं के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाया जायेगा। इस मौके पर सांसद सौगत राय, विधायक मदन मित्रा, सायंतिका बनर्जी, अदिति मुंशी, कमरहट्टी पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा, दमदम पालिका के चेयरमैन हरेंद्र सिंह, उत्तर दमदम पालिका के चेयरमैन विधान विश्वास, बरानगर की चेयरपर्सन अपर्णा मौलिक, साउथ दमदम पालिका की चेयरपर्सन कस्तुरी चौधरी, बैरकपुर के एसडीओ सौरभ बारिक, डीसी हेडक्वार्टर अतुल विश्वनाथन, डीसी एसबी जॉय टुडू, डीसी साउथ अनुपम सिंह के हाथों पूजा कमेटियों को सरकारी अनुदान का चेक प्रदान किया गया। अंचल के बरानगर, सोदपुर, बैरकपुर, इच्छापुर, नैहाटी सहित कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है जहां भारी भीड़ उमड़ती है। अधिकारियों ने बताया कि पूजा के दौरान 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

बैरकपुर पुलिस द्वारा जारी किया गया क्यूआर कोड

पूजा आयोजकों को रैंप बनाने को लेकर रखना होगा ध्यान : सीपी

सीपी मुरलीधर ने कहा कि पंडालों का विजिट करने के बाद पूजा आयोजकों को रैंप निर्माण को लेकर सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूजा में भीड़ उमड़ती है, ऐसे में रैंप निर्माण को लेकर आयोजकों को विशेष तौर पर ध्यान देना होगा, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वहीं उन्होंने मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भी व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही साइबर अपराध, ट्रैफिक नियमों व अन्य सामाजिक जागरूकता को लेकर पुलिस द्वारा दिये गये पोस्टर्स, बैनर भी पूजा आयोजकों से लगाने की अपील की।

गुड्स ह्वीकल व छोटे वाहनाें पर रहेगा नियंत्रण : डीसी ट्रैफिक

डीसी ट्रैफिक अम्लान कुमुम घोष ने बताया कि पूजा के दौरान बीटी रोड, बेलघरिया एक्सप्रेस वे व कल्याणी एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष तौर पर नियंत्रित किया जायेगा। इस क्रम में स्थानीय स्तर पर टोटो व ऑटो के मेन रोड पर चलने पर रोक रहेगी और रूट डायवर्ट किया जायेगा। इस क्रम में दमदम व नागेरबाजार में इस पर काम शुरू किया गया है। इस तरह से अंचल के भीड़भाड़ व मुख्य इलाकों में माइकिंग कर इसकी घोषणा कर दी जायेगी। पूजा के दौरान निवेदिता सेतु से आने वाले गुड्स ह्वीकल पर रोक होगी। बेलघरिया एक्सप्रेस वे, बीटी रोड पर गाड़ियों के खराब होने या किसी भी रुकावट पर त्वरित कार्रवाई होगी।

SCROLL FOR NEXT