टॉप न्यूज़

ओम बिरला ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

सीएम बनने पर पत्र लिखकर जताया विश्वास, सुशासन और विकास की उम्मीद

Bishakhaa Tiwari

अंजलि भाटिया

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक गलियारों में बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर शुभकामनाएँ दी हैं।

नई दिल्ली से जारी संदेश में ओम बिरला ने शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद संभालने को जनता के विश्वास और भरोसे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, बौद्धिक क्षमता और देश के लोकतांत्रिक व सामाजिक विकास में अहम योगदान के लिए जाना जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि शुभेंदु अधिकारी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राज्य की जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे और बंगाल को सुशासन, शांति, विकास और जनकल्याण के नए दौर में ले जाएंगे।

अपने संदेश में बिरला ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल जनसेवा, उपलब्धियों और जनता के हित में किए जाने वाले सफल प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT