दुबईः ओमान ने रविवार को कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिससे जहाज पर सवार चार नाविक घायल हो गए। इस जहाज में 15 भारतीय भी कार्यरत हैं।
इस संबंध में ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि हमला पलाऊ के ध्वज वाले ‘स्कायलाइट’ नामक जहाज पर हुआ। इसने बताया कि जहाज के चालक दल में भारतीय और ईरानी नागरिक शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि यह साफ नहीं हो पाया है कि जहाज पर किसने हमला किया। हालांकि, यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से ईरान रेडियो संदेशों के जरिए जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को धमकियां दे रहा है।