न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए पांव विकेट लेने हैं। वहीं दक्षिण अफ़्रीका को जीत के 96 गेंदों में 172 रन मारने होंगे।
एडेन मार्कराम के रूप में दक्षिण अफ़्रीका का पांचवा विकेट गिरा। उन्हें रचिन रवींद्र ने आउट किया।
दक्षिण अफ़्रीका का और एक विकेट गिरा। इस बार मिशेल सेंटनर ने हेनरिक क्लासेन को आउट किया।
रासी वैन डेर डुसेन 69 रनों की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट गए। न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
टेम्बा बावुमा 56 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनका विकेट मिशेल सेंटनर ने लिया।
टेम्बा बावुमा और रासी वैन डेर डुसेन के बीच कमाल की साझेदारी बन गई है।
दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर 100 के पार।
मैट हेनरी ने रयान रिकेलटन को 17 रनों पर आउट कर दिया है।
रयान रिकेलटन ने चौके से की पारी की शुरूआत।
दक्षिण अफ़्रीका को जीत के लिए 50 ओवर में 363 रन बनाने होंगे।
50 ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बना लिए हैं।
लुंगी एनगिडी ने माइकल ब्रेसवेल को 16 रनों पर पवेलियन भेजा।
कैगिसो रबाडा ने लिया तीसरा विकेट। डेरिल मिशेल को 49 रनों पर आउट किया।
कैगिसो रबाडा ने टॉम लैथम को बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड के चौथा विकेट गिरा।
वियान मुल्डर ने केन विलियमसन को 102 रनों के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया।
केन विलियमसन ने 92 गेंदों में बनाया कमाल का शतक। इसके साथ ही टीम का स्कोर 250 के पार।
न्यूज़ीलैंड का स्कोर 200 के पार। केन विलियमसन अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं कमाल की पारी।
108 रनों की पारी खेलने के बाद रचिन रवींद्र आउट हो गए। कैगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
रचिन रवींद्र ने 94 गेंदों पर पूरा किया अपना शतक।
दोनों बल्लेबाज न्यूज़ीलैंड को एक अच्छे target की तरफ आगे लेकर जा रहे हैं।
केन विलियमसन और रचिन रवींद्र के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है।
केन विलियमसन ने 61 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
रचिन रवींद्र ने 47 गेंदों पर बनाया अर्धशतक।
न्यूज़ीलैंड का स्कोर 100 के पार।
पहला पावरप्ले खत्म होने के साथ न्यूज़ीलैंड का स्कोर है 56/1 है।
अब केन विलियमसन मैदान पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
लुंगी एनगिडी ने विल यंग को 21 रनों पर आउट कर दिया है।
सात ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड का स्कोर 43 रन है।
पांच ओवर हो गए हैं और अब तक दक्षिण अफ़्रीका कोई विकेट नहीं ले पाया है। पांच ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड का स्कोर 29 रन है।
चौथे ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं।
तीसरे ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड का स्कोर 12 रन है।
न्यूज़ीलैंड की तरफ से विल यंग और रचिन रवींद्र अच्छा खेल दिखा रहे हैं।
दूसरे ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड का स्कोर 6 रन है।
पहले ओवर की समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड का स्कोर 2 रन है।
दक्षिण अफ़्रीका की तरफ से मार्को जानसन पहला ओवर कर रहे हैं।
दक्षिण अफ़्रीका Playing XI : टेम्बा बावुमा (कप्तान) , रयान रिकेलटन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
न्यूज़ीलैंड Playing XI : विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विल ओ'रूर्के
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।