टॉप न्यूज़

महालया तक बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं

बंगाल से अक्टूबर में मानसून की होगी विदाई

Munmun Thakur

उत्तर बंगाल में बारिश, आज से घटेगा असर

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा का उत्साह शुरू हो चुका है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल महालया तक भारी बारिश का कोई खतरा नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत जरूर मिल रहे हैं, लेकिन इसका स्पष्ट मार्ग अभी तय नहीं हुआ है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि सोमवार से यहां भी बारिश घटने लगेगी। वहीं दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों जैसे दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार और झारखंड से मानसून की विदाई जल्द शुरू होगी, जबकि बंगाल में इसकी वापसी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी।

कोलकाता में उमस से लोगों को परेशानी

कोलकाता में हवा में उच्च नमी के कारण उमस भरी गर्मी और भारी बेचैनी बनी रहेगी। शहर का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 63 से 96 प्रतिशत के बीच है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की मामूली संभावना है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। रविवार से छिटपुट बारिश में भी कमी आने लगेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं, जिससे मौसम में यह बदलाव दिख रहा है।

SCROLL FOR NEXT