टॉप न्यूज़

नीतीश के बेटे की एंट्री! डिप्टी CM बन सकते हैं निशांत

बिहार की सियासत में नया ट्विस्ट, सत्ता समीकरण बदलने के संकेत

Bishakhaa Tiwari

पटना : बिहार की राजनीति में एक और बड़ा मोड़ आ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सत्ता संतुलन और नए राजनीतिक समीकरण साधने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में बड़ी एंट्री होगी।

हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे लेकर हलचल तेज है। माना जा रहा है कि यह फैसला आने वाले समय में बिहार की राजनीति की दिशा बदल सकता है।

SCROLL FOR NEXT