टॉप न्यूज़

नीतीश सरकार ने 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार ने कहा कि इस बार का बजट “ज्ञान, विज्ञान और अरमान” पर केंद्रित है।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार ने कहा कि इस बार का बजट “ज्ञान, विज्ञान और अरमान” पर केंद्रित है।

बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने “विकसित बिहार” को आकार देने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “दूरदर्शी भूमिका” की सराहना की।

यादव ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को 2026–27 में अपने कर राजस्व से लगभग 65,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नारे “न्याय के साथ विकास” के अनुरूप सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए 7,724 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा, “यह बजट ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर विशेष ध्यान देते हुए तैयार किया गया है।”

यादव ने बहुचर्चित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का भी उल्लेख किया, जिसे पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों से पहले लागू किया गया था। इसे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) के पक्ष में निर्णायक माना जा रहा है। उन्होंने कहा, “1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। जिन्होंने इस राशि का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया होगा, उन्हें जल्द ही अतिरिक्त दो लाख रुपये दिए जाएंगे।”

SCROLL FOR NEXT